महिला क्रिकेट मैच में चंबल घड़ियाल और बुंदेलखंड बुल्स ने MPL 2026 अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की

MPL 2026 महिला प्रतियोगिता में चंबल घड़ियाल्स और बुंदेलखंड बुल्स ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की. कनिष्का ठाकुर के अर्धशतक और मुस्कान बिस्वास की घातक गेंदबाजी ने अपनी-अपनी टीमों को शानदार जीत दिलाई. जानिए दोनों मुकाबलों का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
google news

आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 की महिला प्रतियोगिता की शुरुआत बेहद रोमांचक रही, जब गुरुवार को इंदौर के डेली कॉलेज में खेले गए एक शानदार मुकाबले में चंबल घड़ियाल ने ग्वालियर शेरनी को 8 विकेट से हरा दिया.