MPL 2026: सागर सोलंकी के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन से रीवा जगुअर्स ने रजत पाटीदार की ग्वालियर चीतास को 23 रनों से हराया

आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में रीवा जगुअर्स के तेज गेंदबाज नवीन चौहान ने आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक लेकर सीजन की पहली हैट्रिक दर्ज की. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रीवा जगुअर्स ने ग्वालियर चीतास को 23 रन से हराया. अक्षत रघुवंशी, अनंत वर्मा और सागर सोलंकी की तूफानी पारियों से टीम ने 238 रन बनाए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
google news

आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में रीवा जगुअर्स के तेज गेंदबाज नवीन चौहान ने आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी इस कामयाबी ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए एक और हाई-स्कोरिंग मैच में ग्वालियर चीतास के खिलाफ़ अपनी टीम को 23 रनों से जीत दिलाने में मदद की. यह इस सीजन की पहली हैट्रिक है.