MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आगामी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी, जानें कब होंगे एग्जाम?
MPPSC Exam Calendar 2023-24: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयेाग ने अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं की डेट घोषित कर दी है. शुक्रवार देर शाम जारी नोटिस में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 और राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 समेत कुल 13 परीक्षाओं का टाइम टेबल रिलीज कर दिया गया है. प्रदेश में ऐसा […]
ADVERTISEMENT

MPPSC Exam Calendar 2023-24: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयेाग ने अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं की डेट घोषित कर दी है. शुक्रवार देर शाम जारी नोटिस में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 और राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 समेत कुल 13 परीक्षाओं का टाइम टेबल रिलीज कर दिया गया है. प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब आयोग की ओर से अगले साल होने वाली परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया गया हो.
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयेाग के अनुसार 13 परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया गया है. और ऐसा माना जा रहा है ये परीक्षाएं अपने तय समय पर ही आयेाजित की जाएंगी. किसी कारणवश ही इनमें परिवर्तन किया जाएगा. इन परीक्षाओं के अलावा इंटरव्यू कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा. एमपी उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पहली बार अगले वर्ष का एडवांस कैलेंडर जारी किया गया है. ताकि परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पर्याप्त समय मिल सके.
किन परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ रिलीज
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परीक्षा कैंलेंडर में राज्य सेवा परीक्षा,राज्य वन सेवा परीक्षा,राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा,सहायक प्राध्यापक परीक्षा, सहायक संचालक ग्रामोद्योग, खनिज अधिकारी/सहायक भौमिकविद परीक्षाओं की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: MP Politics: BJP को 3 दिन में 3 बड़े झटके, अब एक और नेता ने पार्टी को बोला बाय-बाय, किया ये ऐलान!
यह भी पढ़ें...
कैसा है परीक्षाओं का कैलेंडर
-राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 – 8 अक्टूबर 2023
-राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022–30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023
-राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 10 दिसंबर 2023
-राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 – 17 दिसंबर 2023
-सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 – 28 जनवरी 2024
-कराधान सहायक परीक्षा 2022 – 25 फरवरी 2024
-राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 – 11 से 16 मार्च 2024
-राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 – 28 अप्रैल 2024
-सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 – 26 मई 2024
-सहायक संचालक ग्रामोद्योग 2023 – 16 जून 2024
-राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 – 22 से 27 जुलाई 2024
-खनिज अधिकारी/सहायक भौमिकविद –25 अगस्त 2024
-सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 – 17 नवंबर 2024
बाद में रिलीज होगी इंटरव्यू की डेट
कैलेंडर में दी गई तारीख अलग-अलग पदों के लिए लिखित परीक्षा की हैं. इंटरव्यू का कार्यक्रम अलग से जारी होगा. इसके अलावा परीक्षाओं की तारीखों में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: CM शिवराज का बड़ा चुनावी दांव! लाड़ली बहना योजना में किया बदलाव, जानें अब किसे मिलेगा लाभ