MP के उच्च शिक्षा मंत्री का 'अमेरिका की खोज' वाला बयान वायरल, इतिहासकारों ने माथा पकड़ लिया

MP Higher Education Minister: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने एक बयान की वजह से देशभर में चर्चित हो गए हैं. इनका कहना है कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि देश के पूर्वजों ने की थी.

ADVERTISEMENT

Higher Education Minister Inder Singh Parmar
Higher Education Minister Inder Singh Parmar
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने एक बयान की वजह से देशभर में चर्चित हो गए हैं.

point

मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं की थी.

point

इनके अनुसार अमेरिका की खोज भारत में रहने वाले पूर्वजों ने की थी.

MP Higher Education Minister: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने एक बयान की वजह से देशभर में चर्चित हो गए हैं. इनका कहना है कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि देश के पूर्वजों ने की थी. वह भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे. मंत्री इंदर सिंह परमार यहीं नहीं रुके, वे बोले 'इतिहासकारों ने हमारे बच्चों को गलत ज्ञान दिया है. सही जानकारी तो यही है कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों ने की थी. यह जानकारी आज के सभी बच्चों को पढ़ाना जरूरी है'.