Lok Sabha Elections LIVE: पिता सिंधिया के लिए गुना में सक्रिय हुए महा आर्यमन, जनता से ऐसे जोड़ा 'प्यार का रिश्ता'
मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी मौसम के साथ ही हर रोज तेज हो रही है. कांग्रेस ने लंबे इंतजार और मंथन के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश की बची हुई 3 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया.
ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh News LIVE: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी मौसम के साथ ही हर रोज तेज हो रही है. कांग्रेस ने लंबे इंतजार और मंथन के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश की बची हुई 3 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इन सीटों में ग्वालियर, मुरैना और खंडवा शामिल है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में लोकसभा का चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है और अब सभी प्रत्याशी आमने-सामने हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अपने प्रत्याशी एक महीने पहले ही उतार दिए थे. 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.
कौन किस पर है भारी
लोकसभा सीट | कांग्रेस प्रत्याशी | भाजपा प्रत्याशी |
भिंड | फूल सिंह बरैया | संध्या राय |
टीकमगढ़ | पंकज अहिरवार | वीरेंद्र कुमार खटीक |
सतना | सिद्धार्थ कुशवाहा | गणेश सिंह |
सीधी | कमलेश्वर पटेल | डॉ. राजेश मिश्रा |
मंडला | ओंकार सिंह मरकाम | फग्गन सिंह कुलस्ते |
छिंदवाड़ा | नकुलनाथ | विवेक बंटी साहू |
देवास | राजेंद्र मालवीय | महेंद्र सिंह सोलंकी |
धार | राधेश्याम मुवेल | सावित्री ठाकुर |
खरगोन | पोरलाल खरते | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल |
बैतूल | रामू टेकाम | दुर्गादास उइके |
भोपाल | अरुण श्रीवास्तव | आलोक शर्मा |
इंदौर | अक्षय कांति बम | शंकर लालवानी |
शहडोल | फुंदेलाल मार्को | हिमाद्री सिंह |
उज्जैन-आलोट | महेश परमार | अनिल फिरोजिया |
राजगढ़ | दिग्विजय सिंह | रोडमल नागर |
नर्मदापुरम | संजय शर्मा | दर्शन सिंह |
रीवा | नीलम मिश्रा | जनार्दन मिश्र |
सागर | चंद्रभूषण सिंह बुंदेला | लता वानखेड़े |
रतलाम | कांतिलाल भूरिया | अनिता नागर सिंह चौहान |
मंदसौर | दिलीप सिंह गुर्जर | सुधीर गुप्ता |
जबलपुर | दिनेश यादव | आशीष सिंह |
बालाघाट | सम्राट सारस्वत | भारती पारधी |
ग्वालियर | प्रवीण पाठक | भरत सिंह कुशवाह |
मुरैना | सत्यपाल सिंह सिकरवार | शिवमंगल सिंह तोमर |
खंडवा | नरेंद्र पटेल | ज्ञानेश्वर पाटिल |
गुना | यादवेंद्र सिंह यादव | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
दमोह | तरवर सिंह लोधी | राहुल लोधी |
खजुराहो | सपा प्रत्याशी नामांकन निरस्त |
वीडी शर्मा |
विदिशा | प्रताप भानु शर्मा | शिवराज सिंह चौहान |
मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग खबर के लिए जुड़े रहें MP Tak की लाइव कवरेज से...
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 06:55 PM • 06 Apr 2024
सिंधिया ने लिखा- देशभक्ति, जनसेवा, सुशासन को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति
- 06:53 PM • 06 Apr 2024
सिंधिया ने शेयर की ये खास तस्वीर, जिसकी हो रही जमकर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. दरअसल, इस तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी के साथ दादी विजयाराजे सिंधिया बैठे हैं.
- 06:29 PM • 06 Apr 2024
सिंधिया ने किया 400 पार का आह्वान
- 06:23 PM • 06 Apr 2024
गुना दिल से, मोदी फिर से... सिंधिया का कैंपेन सांग लॉन्च
बता दें कि आज ही सिंधिया ने गुना के लिए गुना दिल से, मोदी फिर से... कैंपेन गीत लाॅन्च किया है. सिंधिया ने गुना का स्नेह, उत्साह और जोश प्रधानमंत्री मोदी जी के अबकी बार 400 पार के आह्वान को सच कर दिखायेगा!
- 06:00 PM • 06 Apr 2024
महा आर्यमन बोले- हम राजनीति के लिए नहीं, लोगों से जुड़े हैं इसलिए जाता हूं
महा आर्यमन ने कहा- जो रिश्ता है मेरा परिवार वर्षों से वहां के लोगों के साथ है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हम राजनीति में हैं या नहीं, हमने यहां प्रगति और विकास लाया है और हम लोगों से जुड़े हुए हैं..
- 05:59 PM • 06 Apr 2024
आर्यमन बोले- ये पहली बार नहीं है, मैं हमेशा अपने परिवार जनों से मिलता हूं
गुना-शिवपुरी में पिता के लिए प्रचार करने निकले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया कहते हैं, ''प्रचार का हिस्सा बनने या गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जैसे इलाकों में जाने का यह पहली बार नहीं है. चुनाव के बावजूद मैं हमेशा वहां जाता हूं.
- 05:57 PM • 06 Apr 2024
पिता सिंधिया के लिए सक्रिय हुए महा आर्यमन, सुनिए क्या बोले
- 04:08 PM • 06 Apr 2024
कांग्रेस की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सरगर्मी तेज है. आज लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने एमपी की अपनी बची हुई 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, इसमें तीनों नाम चौंकाने वाले हैं.
- 03:58 PM • 06 Apr 2024
कांग्रेस ने 3 सीटों पर लंबे इंतजार के बाद कर दी सूची जारी
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर चले मंथन के बाद आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपनी बची हुई 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है.
Breaking: कांग्रेस ने MP के लिए जारी की लोकसभा की आखिरी लिस्ट, ग्वालियर-मुरैना से चौंकाने वाले नाम
- 03:44 PM • 06 Apr 2024
कांग्रेस 28 और बीजेपी 29 सीटों पर लड़ रही है चुनाव
इसके साथ ही मध्य प्रदेश में लोकसभा का चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है और अब सभी प्रत्याशी आमने-सामने हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
- 03:43 PM • 06 Apr 2024
मध्य प्रदेश की साफ हुई सियासी तस्वीर, जानें कौन किसके सामने ठोंक रहा ताल
कांग्रेस ने लंबे इंतजार और मंथन के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश की बची हुई 3 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इन सीटों में ग्वालियर, मुरैना और खंडवा शामिल है.