MP के सबसे खतरनाक सीरियल किलर को सजा सुनाते हुए जज ने कह दी ऐसी बात, सुनकर सब दंग!

MP Crime News: मध्य प्रदेश के चर्चित सीरियल किलर को सागर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. करीब दो साल पहले चौकीदारों में खौफ का पर्याय बने सीरियल किलर ने 4 हत्याएं की थीं. सागर से लेकर भोपाल तक में एक के बाद एक चौकीदारों की हत्या से हड़कंप मच गया था.

ADVERTISEMENT

एमपी के चर्चित सीरियल किलर को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है.
एमपी के चर्चित सीरियल किलर को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है.
Google CTA

Sagar Serial Killer Case: मध्य प्रदेश के चर्चित सीरियल किलर को सागर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सागर में करीब दो साल पहले चौकीदारों में खौफ का पर्याय बने सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला आनंद नगर मकरोनिया के निवासी रहे चौकीदार शंभू दयाल दुबे के मामले में सुनाया गया है. जिला सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सक्सेना की कोर्ट यह फैसला दिया है.