'आशुतोष की क्षमता नहीं है टिकट काटने की', लाठीचार्ज के बाद दतिया में नरोत्तम मिश्रा ने दिखाए तेवर! देखें वीडियो

Narottam Mishra Video: दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा के तेवर कम नहीं हुए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने मंच से कहा कि 'आशुतोष तिवारी की इतनी क्षमता नहीं है कि वे मेरा टिकट काट सकें' और साफ किया कि टिकट का फैसला कहीं और हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने एसपी और कलेक्टर को खुली चेतावनी भी दी है. जानिए पूरा मामला और देखें वायरल वीडियो.

ADVERTISEMENT

Narottam Mishra Video
Narottam Mishra Video
Google CTA

मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर अपने पुराने और आक्रामक तेवरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में मंच से संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा का एक बेहद तीखा और आक्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो जनता को संबोधित करते हुए साफ कह रहे हैं कि आप लोग गलत समझ रहें है, आशुतोष की इतनी क्षमता नहीं है टिकट काटने की. नरोत्तम मिश्रा का यह आक्रामक अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने खुले मंच से ही एसपी-कलेक्टर को भी चेतावनी दी है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.