नरोत्तम मिश्रा ने गले में टांगा ढोल, 100 मीटर तक बजाते रहे; अंगुलियों में हुआ दर्द तो उतारा

Datia News: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया पहुंचे और आदिवासियों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. चुनावी साल में नेता कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं जनता को लुभाने का, बस फिर क्या था, गृहमंत्री ने आदिवासियों का ढोल गले में टांग लिया और करीब 100 मीटर तक […]

ADVERTISEMENT

Narottam Mishra, MP News, MP Politics
Narottam Mishra, MP News, MP Politics
google news

Datia News: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया पहुंचे और आदिवासियों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. चुनावी साल में नेता कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं जनता को लुभाने का, बस फिर क्या था, गृहमंत्री ने आदिवासियों का ढोल गले में टांग लिया और करीब 100 मीटर तक बजाते हुए चले गए. फिर समाज के लोगों ने उनसे अनुरोध किया कि अब बस ढोल उतार दीजिए, तब जाकर उन्होंने ढोल गले से उतारा. ढोल बचाने से उनकी उनकी अंगुलियां दर्द करने लगीं.