रात के अंधेरे में खुली MP विस सचिवालय, नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ लिया एक्शन, तभी पहुंचे जीतू पटवारी...मचा बवाल

मध्य प्रदेश में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता को लेकर आधी रात को मचा बवाल। जीतू पटवारी ने विधानसभा सचिवालय खुलने पर उठाए सवाल। जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भाटी
कांग्रेस विधायक राजेंद्र भाटी
google news

मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार की रात एक बड़े हाई-प्रोल्टेज ड्रामे की गवाह बनी. दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की अदालत से सजा सुनाए जाने के चंद घंटों बाद ही उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर सचिवालय में हलचल तेज हो गई. रात करीब 10:30 बजे अचानक विधानसभा सचिवालय खोला गया, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए मोर्चा खोल दिया है.