खुले में पेशाब करते देख भड़के नरसिंहपुर के सीईओ गजेंद्र नागेश, युवक को पीटा और ब्राह्मण को जमीन में गाड़ने की धमकी दे दी, Video वायरल
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सीईओ गजेंद्र नागेश का वीडियो वायरल है. बरमान घाट निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने और सवाल करने पर एक ब्राह्मण पंडित को जमीन में गाड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पूरी घटना का वीडियो और बयान सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है.
ADVERTISEMENT

युवक और ब्राह्मण पर भड़के सीओ.
पहले तो युवक को पीटा और फिर वहां मौजूद एक ब्राह्मण को जमीन में गाड़ने की धमकी दी. ये हैं नरसिंहपुर के सीईओ. इनका नाम है गजेंद्र नागेश. सीईओ साहब गए थे नरसिंहपुर के बरमान घाट पर निरीक्षण करने. इस दौरान सीईओ साहब को एक दुकानदार पेशाब करता दिख गया. फिर क्या था सीईओ साहब भड़क गए और उसे बुलाया और चांटे मारने लगे. अपने साहब को थप्पड़ मारता देख उनके साथ चल रहा पुलिसवाला भी युवक को थप्पड़ मारने लगा.