करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मचा बवाल; CM शिवराज ने किया याद
राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर में घुसकर ताबड़तोड़ 4 गोलियां मार दी गईं. घटना के बाद गोगामेड़ी को जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया.
ADVERTISEMENT

Jaipur, Rajasthan, Sukhdev Singh Gogamedi, Sukhedev Gogamedi Rajput Karni Sena, Sukhdev Gogamedi murdered, Sukhdev Gogamedi shot, Rajasthan Crime News, Jaipur Crime News, ukhdev Singh Gogamedi Murder, Karni Sena Rajasthan President, Karni Sena president
MP News: राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर में घुसकर ताबड़तोड़ 4 गोलियां मार दी गईं. घटना के बाद गोगामेड़ी को जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग (Lawrence Gang) से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है. बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा ने दुबई नंबर से कुछ महीने पहले धमकी भी दी थी. इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धांजली दी है.