दोस्तों संग पार्टी, तालाब किनारे जमी महफिल... फिर रात 9:30 बजे मिली हिस्ट्रीशीटर नब्बू की मौत की खबर, जानें अपनों पर ही क्यों लगे हत्या के आरोप?

Navneet Urf Nabbu Murder Case: शहर में खौफ का दूसरा नाम बन चुका हिस्ट्रीशीटर नवनीत उर्फ नब्बू एक दिन अपने ही जिगरी दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल हुआ. लेकिन मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि दोस्तों ने ही उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया.

ADVERTISEMENT

Navneet Urf Nabbu Murder Case
Navneet Urf Nabbu Murder Case
Google CTA

Navneet Urf Nabbu Murder Case: शहर की गलियों में जिसका नाम ही खौफ की निशानी था, आज उसकी अपनी जिंदगी ही दांव पर लग गई थी. नवनीत जिसे लोग प्यार और डर से 'नब्बू' कहकर बुलाते थे, खुद को इलाके का खलनायक मानता था. एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के तौर पर उसकी पहचान थी, लेकिन शायद उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिन दोस्तों के साथ वह हंसता-खेलता था, वही एक दिन उसकी जिंदगी के सबसे बड़े दुश्मन बन जाएंगे. क्या है पूरा मामला और आखिर उस समय पार्टी में ऐसा क्या हुआ था? जानते हैं इस खबर में...