NEET Result 2026: 22 लाख बच्चों को पछाड़ जबलपुर के आर्यमन सोलंकी बने MP टॉपर, बताया री-नीट के तनाव से निपटने का सीक्रेट मंत्र!

NEET Result 2026: जबलपुर के आर्यमन सोलंकी ने हार न मानते हुए NEET 2026 की परीक्षा में 720 में से 692 अंक हासिल कर मध्य प्रदेश में पहला स्थान (AIR 46) प्राप्त किया है.

ADVERTISEMENT

NEET RESULT 2026
NEET RESULT 2026
Google CTA

NEET 2026 के नतीजों में मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले आर्यमन सोलंकी ने इतिहास रच दिया है. आर्यमन ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मध्य प्रदेश में पहला स्थान (MP Topper) हासिल किया है. उन्होंने 720 में से 692 अंक प्राप्त किए हैं. ऑल इंडिया रैंक (AIR) 46 और जनरल कैटेगरी में उनकी 39वीं रैंक आई है. इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही आर्यमन का दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi) से पढ़ाई करने का सबसे बड़ा सपना भी पूरा हो गया है.