नीट पेपर लीक की भेंट चढ़ी मध्य प्रदेश की बेटी, पिता ने 15 लाख का लोन लेकर कराया था दाखिला, री-एग्जाम के तनाव में तोड़ा दम

NEET UG 2026: मध्य प्रदेश के मऊगंज में नीट परीक्षा रद्द होने के तनाव में छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने की आत्महत्या. पिता ने 15 लाख रुपए का लोन लेकर नागपुर में कराई थी कोचिंग.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आकांक्षा की मौत के बाद गांव में पसरा मातम.
Google CTA

देश में नीट (NEET UG 2026) परीक्षा के पेपर लीक और उसे रद्द किए जाने के बाद से जहां एक तरफ सियासी घमासान मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ यह भ्रष्ट व्यवस्था मासूम छात्रों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है. मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां डॉक्टर बनने का सपना देख रही एक होनहार छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने नीट परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा (Re-Exam) देने के मानसिक तनाव में आकर संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ दिया.