नेपाल की तबाही में फंसे मध्य प्रदेश के दो युवक, परिवार से टूटा संपर्क... इस काम से गए थे पड़ोसी देश
Nepal Flood News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में मध्य प्रदेश के रायसेन और मंडीदीप के दो युवक विशेष राजपूत और हिमांशु शाक्य लापता हो गए हैं. 26 अगस्त से परिजनों का उनसे संपर्क टूटा हुआ है. पीड़ित परिवारों और स्थानीय प्रशासन ने सरकार व नेपाल आर्मी से जल्द रेस्क्यू की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

नेपाल की भीषण तबाही में फंसे मध्य प्रदेश के युवक
MP News: पहाड़ से मौत बनकर गिरता मलबा, तिनके की तरह पानी के तेज बहाव में बहते घर और डर से चीखते-चिल्लाते लोग. यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा का वह खौफनाक मंजर है जिसे रायसेन निवासी विशेष राजपूत ने खुद अपनी आंखों से देखा. विशेष ने नेपाल में तबाही का वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजा था, लेकिन किसे पता था कि यह वीडियो ही उसका अपने परिजनों से आखिरी संपर्क साबित होगा.
