मध्यप्रदेश का किंग कौन, किसकी बनेगी सरकार? नए सर्वे में BJP बेहाल, जानें कांग्रेस का हाल

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक और नया सर्वे सामने आ गया है, जिसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इसमें विधानसभा चुनाव जहां बीजेपी के बुरे हाल हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस को मामूली बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. हालांकि कई रीजन में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे […]

ADVERTISEMENT

MP Election 2023, Times Now Opinion Poll, MP Congress, MP BJP
MP Election 2023, Times Now Opinion Poll, MP Congress, MP BJP
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक और नया सर्वे सामने आ गया है, जिसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इसमें विधानसभा चुनाव जहां बीजेपी के बुरे हाल हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस को मामूली बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. हालांकि कई रीजन में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे.

टाइम्स नाऊ के ताजा सर्वे में पहली बार ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है. अब तक अलग-अलग 6 सर्वे में ग्वालियर-चंबल रीजन में बीजेपी को बुरी तरह से पिछड़ते हुए दिखाया गया था लेकिन पहली बार किसी सर्वे में बीजेपी को इस रीजन में बढ़ते बनाते हुए और कांग्रेस को पिछड़ते हुए दिखाया गया है. लेकिन इसके बावजूद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं इस सर्वे में दिखाई गई हैं.

इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 107 से 115 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है तो वहीं कांग्रेस के खाते में 112 से 122 सीटें जाती हुई दिखाई गई हैं. वहीं अन्य के खाते में भी एक से तीन सीटें मिलने की संभावनाएं इस सर्वे में जताई गई हैं. तो इस प्रकार टाइम्स नाउ का यह सर्वे भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला मध्यप्रदेश में होता हुआ दिखा रहा है लेकिन बढ़त के मामले में कांग्रेस को ही बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है.

किस रीजन में किसे कितनी सीटें, देखें

बुन्देलखण्ड रीजन 
बीजेपी-13-15
कांग्रेस-11-13

विन्ध्य रीजन
बीजेपी-19-21
कांग्रेस-08-10

ग्वालियर-चंबल रीजन
बीजेपी-14-18
कांग्रेस-16-20

मालवा निमाड़ रीजन में
बीजेपी-18-22
कांग्रेस-43-47

महाकौशल रीजन
बीजेपी-16-20
कांग्रेस-18-22

मध्य भारत
बीजेपी- 22- 24
कांग्रेस- 12 – 14

वोट प्रतिशत में बीजेपी और कांग्रेस में ज्यादा अंतर नहीं

इस सर्वे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44.90 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है तो वहीं बीजेपी को भी 43.70 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अन्य पार्टियों जैसे सपा, बसपा, आप, निर्दलीय के तौर पर खड़े होने वाले उम्मीदवारों के खाते में 11.40 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है. एक प्रकार से इस सर्वे में अन्य के खाते में अधिक वोट शेयर जाता हुआ दिखाया है. कहीं न कही कांग्रेस और बीजेपी से बागी होकर जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, ये आंकड़े उसको दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- MP Elections: भाजपा या कांग्रेस! किसे मिलेगी मध्य प्रदेश के सत्ता की चाबी? हो गया बड़ा खुलासा