केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे का एक और VIDEO हो रहा वायरल, इस बार 500 करोड़ के डील की हो रही बात

मध्य प्रदेश विधानसभा में मतदान में बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के करोड़ों के लेनदेन का एक वीडियो को वायरल हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि अब लेन-देन का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Devendra Singh Tomar video Union Minister Narendra Singh Tomar son went viral deal of Rs 500 crore MP Elections 2023
Devendra Singh Tomar video Union Minister Narendra Singh Tomar son went viral deal of Rs 500 crore MP Elections 2023
Google CTA

Devendra Singh Tomar Video Viral: मध्य प्रदेश विधानसभा में मतदान में बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के करोड़ों के लेनदेन का एक वीडियो को वायरल हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता है कि अब दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कथित वीडियो में देवेंद्र तोमर 500 करोड़ रुपये की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, बातचीत वीडियो कॉल पर हो रही है. इस वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस ने पोस्ट करके गंभीर सवाल किए हैं. साथ ही कांग्रेस ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है.