Toll Tax New Rules: 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह बंद, फास्टैग की दरें भी बढ़ीं; जानें नए नियम

NHAI ने 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश लेनदेन पूरी तरह बंद कर दिया है और अब केवल फास्टैग या यूपीआई से ही भुगतान होगा. इसके साथ ही कार और अन्य वाहनों के टोल रेट में भी 5 से 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

ADVERTISEMENT

टोल टैक्स
टोल टैक्स
google news

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब देशभर के नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर नकद (Cash) भुगतान की सुविधा को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. इसके साथ ही टोल की दरों में भी इजाफा किया गया है, जिससे अब सफर करना थोड़ा और महंगा हो जाएगा.