'सोनू सिंह मेरी बेटी पर 24 घंटे...' निधि तिवारी केस में मां ने कर दिया बड़ा दावा!

Nidhi Tiwari death case Update: सिंगरौली की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के मामले में उनकी मां हेमलता तिवारी ने बॉयफ्रेंड सोनू सिंह को लेकर गंभीर दावे किए हैं. मां के मुताबिक, सोनू निधि पर लगातार नजर रखता था और वह ब्लूटूथ के जरिए उससे संपर्क में रहती थी. जानिए निधि तिवारी केस में मां ने क्या-क्या दावे किए.

ADVERTISEMENT

Nidhi Tiwari case
Nidhi Tiwari case
Google CTA

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत का मामला धीरे-धीरे गहराता जा रहा है. दो पहले पहले हुई इस घटना के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे है. अब इस मामले की जांच का एंगल निधि के बॉयफ्रेंड सोनू सिंह की ओर मुड़ गई है और पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है. इसी बीच मृतका के परिजनों और खासकर मां ने भी गंभीर आरोप लगाए है. निधि की मां ने दावा करते हुए कहा सोनू सिंह उनकी बेटी पर हमेशा नजर बनाए रखता था. फिलहाल सोनू मोबाइल बंद कर गायब बताया जा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.