Nidhi Tiwari Case: बताया पंजाब का, लेकिन आधार कार्ड में मिला किसी और जगह का पता... निधि तिवारी के बॉयफ्रेंड सोनू सिंह को लेकर सामने आई ये जानकारी?

Nidhi Tiwari Case: सिंगरौली में निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके बॉयफ्रेंड सोनू सिंह को लेकर जांच में कई सवाल सामने आए हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पहचान, आखिरी फोन कॉल और घटना से जुड़े कुछ ऐसे पहलू सामने आए हैं, जिनकी जांच अब इस केस की दिशा तय कर सकती है.

ADVERTISEMENT

सोनू की असली पहचान पर उठे सवाल
सोनू की असली पहचान पर उठे सवाल
Google CTA

Nidhi Tiwari Case: सिंगरौली के मोरवा इलाके से सामने आई एक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर लाखों दिलों पर राज करने वाली और 'मिस प्रिटी इंडिया' का ताज अपने नाम कर चुकी निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस पूरे मामले में निधि के बॉयफ्रेंड सोनू सिंह का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. घटना के बाद से ही पुलिस सोनू की तलाश में जुटी है, लेकिन तफ्तीश के दौरान उसकी पहचान को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा सामने आया है.