विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव में फिरोजिया और परमार की टक्कर, दें पाएंगे फिर से शिकस्त?

उज्जैन-आलोट लोकसभा चुनाव की फाइट अब साफ हो गई है. कांग्रेस ने विधायक महेश परमार पर जताया भरोसा है, जो 2018 के चुनाव में अनिल फिरोजिया को मात दे चुके हैं. देखना होगा फिरोजिया इस बार हार का बदला लेंगे या परमार फिर भारी पड़ेंगे.

ADVERTISEMENT

ujjain-Lok-Seat-Election
ujjain-Lok-Seat-Election
google news

Loksabha Chunav 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव पूरे होंगे. प्रदेश की धार्मिक नगरी और सीएम डॉ. मोहन यादव के क्षेत्र उज्जैन में 13 मई को वोटिंग कराई जाएगी. जिसके परिणाम 4 जून को आएंगे. बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान चुनावों की घोषणा से ठीक पहले ही कर दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक केवल 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं.