नरसिंहपुर: 4 साल की बच्ची के साथ बाथरूम में अश्लील हरकत, परिजनों ने जताई रेप की आशंका

Narsinghpur Crime News: नरसिंहपुर में एक चार साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला शहर के एक निजी स्कूल का है, जहां पर 4 वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल के प्रिंसिपल के ड्राइवर ने स्कूल के बाथरूम में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों और […]

ADVERTISEMENT

Narsinghpur Rape case, Narsinghpur Crime News
Narsinghpur Rape case, Narsinghpur Crime News
google news

Narsinghpur Crime News: नरसिंहपुर में एक चार साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला शहर के एक निजी स्कूल का है, जहां पर 4 वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल के प्रिंसिपल के ड्राइवर ने स्कूल के बाथरूम में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों और बच्ची के परिजनों ने इसे लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. परिजन दुष्कर्म की आशंका जताते हुए दोबारा एमएलसी कराने पर अड़ गए हैं. वहीं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.