नए-नए मंत्री बने रामनिवास रावत के पीछे पड़ गए ऑनलाइन ठग, 5 लाख रुपए की मांग तक कर डाली, फिर पुलिस ने ली खबर

Ramniwas Rawat: हाल ही में मप्र सरकार में नए मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने हुए हैं. अब ताजा मामला उनके साथ होने वाली ऑनलाइन ठगी का है, जिसका शिकार होने से वे बाल-बाल बच गए.

ADVERTISEMENT

Forest and Environment Minister Ram Niwas Rawat
Forest and Environment Minister Ram Niwas Rawat
Google CTA

Ramniwas Rawat: हाल ही में मप्र सरकार में नए मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने हुए हैं. अब ताजा मामला उनके साथ होने वाली ऑनलाइन ठगी का है, जिसका शिकार होने से वे बाल-बाल बच गए. दरअसल रामनिवास रावत के पास एक नंबर से कॉल आती है. कॉल पर बात कर रहे शख्स ने खुद को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डी. संतोष का पर्सनल सेक्रेटरी बताया और उनके नाम से 5 लाख रुपए देने की मांग की.