Panchayat 3: रियल में ऐसा दिखता है Panchayat का फुलेरा, UP नहीं MP के इस गांव में हुई है शूटिंग

Panchayat 3 Web Series in MP: पंचायत वेब सीरीज का नया सीजन जल्द रिलीज होने वाला है, इसको लेकर buzz बना हुआ है. हर कोई इस सीरीज के रिलीज का इंतजार कर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस वेब सीरीज का गांव फुलेरा यूपी के बलिया में नहीं, एमपी के इस जिले का एक गांव है.

ADVERTISEMENT

एमपी के सीहोर जिले में हुई है पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग.
एमपी के सीहोर जिले में हुई है पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग.
google news

Panchayat 3 Web Series in MP: पंचायत वेब सीरीज का नया सीजन शुरू होने वाला है, इसको लेकर buzz बना हुआ है. हर कोई इस सीरीज के रिलीज का इंतजार कर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस वेब सीरीज में दिखाई गई ग्राम पंचायत यूपी के बलिया जिले की 'फुलेरा' नहीं, बल्कि एमपी के सीहोर जिले की महोड़िया ग्राम पंचायत है. इसी गांव में पंचायत सीजन 3 की पूरी शूटिंग हुई है. दो महीने तक इसी गांव में पंचायत की पूरी स्टार कास्ट और यूनिट रुकी हुई थी.