आदिवासी जिला पंचायत सदस्य पर हमला, वाहन में तोड़फोड़, फिर पूर्व विधायक ने थाने में किया बवाल

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार थमते ही रीवा में आदिवासी जिला पंचायत सदस्य पर हमला हो गया. हमलावरों ने महिलाओं से मारपीट की. इसके बाद थाने में जमकर बवाल हो गया.

ADVERTISEMENT

Tribal, District Panchayat women member attacked vehicle vandalized MLA created ruckus Rewa police station MP Elections 2023
Tribal, District Panchayat women member attacked vehicle vandalized MLA created ruckus Rewa police station MP Elections 2023
google news

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार थमते ही रीवा में आदिवासी जिला पंचायत सदस्य पर हमला हो गया. हमलावरों ने महिलाओं से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की. देर रात तक दोनो पक्षों में जमकर बवाल हुआ. पुलिस ने प्रत्याशी के 4 समर्थकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. मामला विश्वविद्यालय थाना का है. बुधवार की रात जिला पंचायत सदस्य सुंदरिया आदिवासी, कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने समर्थकों के साथ थाने पर रात भर धरना दिया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की.