बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री ने किया खुलासा, बोले- मेरे खिलाफ इंटरनेशनल लेवल पर हो रही साजिश

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं…अपने ताजा बयान उन्होंने कहा कि हमें बदनाम करने की इंटरनेशनल साजिश चल रही है. पंडित शास्त्री की श्रीरामकथा टीकमगढ़ में शुरू हुई है. इस दौरान बागेश्वर धाम वाले पंडित जी ने प्रेस वार्ता की और मीडिया के सवालों […]

ADVERTISEMENT

Baba of Bageshwar Dham India will become a Hindu nation constitution has to be amended
Baba of Bageshwar Dham India will become a Hindu nation constitution has to be amended
Google CTA

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं…अपने ताजा बयान उन्होंने कहा कि हमें बदनाम करने की इंटरनेशनल साजिश चल रही है. पंडित शास्त्री की श्रीरामकथा टीकमगढ़ में शुरू हुई है. इस दौरान बागेश्वर धाम वाले पंडित जी ने प्रेस वार्ता की और मीडिया के सवालों कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र बनेगा इसके लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बदनाम करने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर साजिश की जा रही है.

कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) की श्रीरामकथा का आयोजन टीकमगढ़ के अमर शहीद नारायण दास खरे स्टेडियम में 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है. कथा के दूसरे दिन पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कथा आयोजक राजेन्द्र तिवारी के घर प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसमें पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. पंडित शास्त्री ने कहा की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना पड़ेगा चाहे इसके लिए संविधान में संशोधन क्यों ना करना पड़े?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा- ‘जिस प्रकार अभी तक संविधान में संशोधित होते आए हैं. हम सब को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संशोधन करना पड़ेगा. पत्रकार ने उनके छोटे भाई पर मामला दर्ज होने पर एससी एसटी एक्ट की धारा लगाने पर उन्होंने जवाब दिया कि कानून अपना निष्पक्षता से कार्य कर रहा है जांच में सत्यता स्पष्ट हो जाएगा.

ये भी पढे़ं: हिंदू राष्ट्र को लेकर बागेश्वर वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘संसद में कुछ होने वाला है..’

बागेश्वर धाम में सभी धर्मों के लोगों के आने की अनुमति, कोई रोकटोक नही: पीठाधीश्वर
बाबा ने कहा- ‘बागेश्वर धाम में सभी धर्मों के लोगों के आने की अनुमति है, किसी भी प्रकार की कोई भी रोक टोक नही है.’ मध्य प्रदेश में शराब बंदी पर उमा भारती का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि हम उमा जी के पक्ष में हैं. शराब पर लगाम लगनी चाहिए जिससे परिवार ना बिगड़े. पंडित जी ने कहा कि ‘बागेश्वर धाम से ओरछा धाम तक एक पैदल यात्रा निकाली जाएगी, इस यात्रा का उद्देश रहेगा सामाजिक समरसता एवं बुंदेलखंड का विकास रहेगा.’

ये भी पढे़ं: बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर दर्ज हुई FIR, कट्टा लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

हम जातिवादी नहीं, गरीबों के कल्याण की प्रार्थना हनुमानजी से करते हैं: बाबा
पंडित जी उन्होंने कहा कि हम जातिवादी नहीं हैं हम सभी गरीबों से लेकर बड़ों का कल्याण करने के लिए हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पहल कर रहे हैं ,हम सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले हैं. हम किसी विशेष जाति की बात नहीं करते, हम मानवता की बात करते हैं. उन्होंने कहा है कि हमें बदनाम करने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर साजिश चल रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं है.