Panna: पुलिस से 17 डंपर छीने जाने के बाद जागे प्रशासन ने ठाेंका 112 करोड़ का जुर्माना, लेकिन किस पर?

Panna News: पन्ना में करीब एक हफ्ते पहले एसडीएम ने केन नदी पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए एलएनटी सहित 25 वाहन पकड़े गए थे, लेकिन 17 ट्रक डंपरों को खनिज माफिया पुलिस से जबरन छीन ले गए थे. अब इस भारी भरकम खनन जुर्माने से माफियाओं में मचा हड़कंप.

ADVERTISEMENT

पन्ना में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर जुर्माना ठोंका है.
पन्ना में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर जुर्माना ठोंका है.
google news

Panna Crime News: पन्ना में खनन माफियाओं पर पुलिस प्रशासन ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. प्रशास ने खनन माफिया पर 112 करोड़ 50 लाख का भारी-भरकम जुर्माना ठोंका है. इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है. दरअसल, करीब 14 दिन पहले अजयगढ़ एसडीएम कुशल सिंह गौतम ने केन नदी पहुंचकर रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एलएनटी, डंपर सहित 25 वाहन पकड़े गए थे, लेकिन माफियाओं ने 17 ट्रक डंपर छीन कर ले गए थे. जिस पर पन्ना पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई थी.