पन्ना: गरीबी में कट रही थी मजदूरों जिंदगी, खदान में मिला 50 लाख का हीरा, बोले- सबसे पहले पूरा करेंगे ये सपना

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की सरकोहा खदान से 7 मजदूरों की किस्मत एक झटके में बदल गई. उन्हें 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50 लाख से अधिक बताई जा रही है. हीरा मिलते ही 3 कुंवारे मजदूरों ने कहा कि वे अब सबसे पहले शादी करेंगे.

ADVERTISEMENT

पन्ना में मजदूरों की किस्मत चमकी
पन्ना में मजदूरों की किस्मत चमकी
Google CTA

Panna Diamond News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर मजदूर वर्ग की किस्मत बदल दी है. सरकोहा गांव की एक खेत खदान में काम कर रहे सात साथी मजदूरों को 16.96 कैरेट का उच्च गुणवत्ता वाला हीरा मिला है. इस बेशकीमती हीरे की अनुमानित कीमत बाजार में 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. हीरा मिलते ही मजदूरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने तुरंत इसे पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया.