पन्ना के खदानों में अंधेरे में होता है शर्मनाक 'टोटका', महिलाओं को मजबूर कर बनाए जाते हैं संबंध ताकि 'हीरा' मिल जाए
पन्ना की चमकती हीरों के पीछे मजदूरों, खासकर महिलाओं का दर्द, शोषण और मजबूरी छिपी है. जहां हीरा पाने के लिए उन्हें खौफनाक टोटकों तक से गुजरना पड़ता है.
ADVERTISEMENT

पन्ना में औरतों के साथ हो रहा अजीब सा टोटका
हीरे की चमक दूर से जितनी खूबसूरत दिखती है पन्ना की खदानों की हकीकत उतनी ही डरावनी है. यहां चमकते रत्न नहीं मिलते यहां मिलती है धूल, अंधेरा, भूख, और ऐसे टोटके जिन पर यकीन करना भी मुश्किल है. लोग कहते हैं हीरा किस्मत वालों को मिलता है पर पन्ना में तो किस्मत जगाने के लिए ऐसी रस्में की जाती हैं, जिनमें इंसान नहीं… मजबूरी कुचली जा रही है. यह वह दुनिया है जहां मजदूर उम्मीद लेकर खदान में उतरते हैं लेकि कई बार अपना सब कुछ खोकर बाहर निकलते हैं.