खुले आसमान में सड़ गया सरकारी धान और बोरियों से निकले पौधे, पन्ना में लापरवाही ने खोली पूरे सिस्टम की पोल
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना में सरकारी खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा धान लगातार बारिश से बर्बाद हो गया. बोरियों के भीतर धान अंकुरित होने तक की नौबत आ गई. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. अब जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

पन्ना में बारिश में सड़ गया सरकारी धान, बोरियों के अंदर उग आए पौधे
Panna Dhan Scam Storage: मध्य प्रदेश में सरकारी अनाज के रखरखाव और सुरक्षा दावों की पोल खोलती हुई बेहद शर्मनाक तस्वीर पन्ना जिले से सामने आई है. जिले के बड़ागांव और लक्ष्मीपुर खरीदी केंद्रों पर उपार्जन के बाद खुले आसमान के नीचे रखा सैकड़ों क्विंटल धान प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गया है. लगातार हुई मानसूनी बारिश के पानी से बोरियां भीगती रहीं और नौबत यहां तक आ पहुंची कि बोरियों के भीतर ही धान सड़ गया और उसमें से पौधे तक निकल आए हैं.
