तेंदुए की पीठ पर बैठा गया का बछड़ा...अब दोनों की 'दोस्ती' का वीडियो हो रहा है वायरल, जानें पूरा मामला

Panna Leopard Viral Video: मध्य प्रदेश के पन्ना में रैपुरा रेंज के मक्केपाला गांव में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला. एक गहरे कुएं में तेंदुआ और बछड़ा साथ गिर गए, लेकिन तेंदुए ने बछड़े का शिकार करने के बजाय उसके साथ दोस्ती कर ली. वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

ADVERTISEMENT

Panna Leopard Viral Video:
Panna Leopard Viral Video:
google news

Panna Tiger Reserve Leopard and Calf Virsal Video: प्रकृति अक्सर हमें ऐसे दृश्यों से रूबरू कराती है जिस पर विश्वास करना कठिन हो जाता है. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा रेंज अंतर्गत ग्राम मक्केपाला में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने 'शिकारी और शिकार' की परिभाषा को ही बदल दिया. यहां एक गहरा कुआं मौत का कुआं बनने के बजाय तेंदुए और बछड़े की एक अनोखी दोस्ती का गवाह बन गया. इस घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रही है.