मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की शुरुआत: इंदौर में 11-12 सितंबर को 'यात्री परिवहन विजन समिट 2026', CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में यात्री सुविधाओं को हाईटेक बनाने के लिए 11-12 सितंबर को इंदौर में 'यात्री परिवहन विजन समिट 2026' का आयोजन होगा. CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो.
Google CTA

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ और हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. प्रदेश में बेहतर मोबिलिटी इकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से 11 और 12 सितंबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय 'यात्री परिवहन विजन समिट-2026' का आयोजन किया जाएगा.