PM मोदी ने 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, पंचायती राज पर बोले- कांग्रेस ने बापू की बात भी नहीं सुनी

PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा में कांग्रेस पर पंचायतों से भेदभाव का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- ‘पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना कर दिया. 90 के दशक में पंचायती राज […]

ADVERTISEMENT

Rewa, PM Modi Panchayati Raj rural development. Chief Minister Shivraj Singh Chouhan government schemes
Rewa, PM Modi Panchayati Raj rural development. Chief Minister Shivraj Singh Chouhan government schemes
google news

PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा में कांग्रेस पर पंचायतों से भेदभाव का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- ‘पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना कर दिया. 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की. 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया. आज इसके परिणाम नजर आ रहे हैं. आज भारत की पंचायतें गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं. आजादी के बाद जिस दल ने सबसे ज्यादा समय तक सरकार चलाई, उसने ही हमारे गांवों का भरोसा तोड़ दिया.’