पीएम नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो आज, जबलपुर-छिंदवाड़ा सहित इन 4 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर

मध्यप्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी जबलपुर में मेगा रोड शो करके मध्यप्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करने वे जा रहे हैं. इस रोड शो के जरिए वे इलाके की 4 बड़ी लोकसभा सीटों पर असर डालेंगे.

ADVERTISEMENT

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
Google CTA

PM Narendra Modi Mega Road Show: पीएम नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत जबलपुर से करने जा रहे हैं. रविवार शाम 6 बजे जबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का एक रोड शो निकाला जाएगा. यह रोड एक घंटे तक चलेगा. जो जबलपुर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरेगा. पीएम मोदी इस रोड शो के जरिए जबलपुर सहित महाकौशल क्षेत्र की 4 बड़ी लोकसभा सीटों पर अपना असर डालने की कोशिश करेंगे.