‘मामा का श्राद्ध’ पोस्ट पर गरमाई सियासत, शिवराज पर तंज किया तो सिंधिया ने दिया करारा जवाब

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है. प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति गरमाई हुई है. चुनावी तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया में नेताओं की बयानबाजी तल्ख होती जा रही है. इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने सीएम […]

ADVERTISEMENT

jyotiraditya sindhiya MP News MP Election MP Election 2023 MP Assembly Election 2023 Shivraj Singh Chouhan BJP MP Election MP Election 2023 MP Elections 2023 MP Assembly Election 2023
jyotiraditya sindhiya MP News MP Election MP Election 2023 MP Assembly Election 2023 Shivraj Singh Chouhan BJP MP Election MP Election 2023 MP Elections 2023 MP Assembly Election 2023
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है. प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति गरमाई हुई है. चुनावी तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया में नेताओं की बयानबाजी तल्ख होती जा रही है. इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने सीएम शिवराज को टिकट देने को लेकर तंज कसा है. इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) ने जोरदार पलटवार किया है. इस पोस्ट के जरिए सिंधिया ने सीएम शिवराज को लेकर बड़ा इशारा दिया है.

कांग्रेस के विथ कांग्रेस (With Congress) नामक सोशल मीडिया X हैंडल से एक पोस्ट किया गया है. जिसमें सीएम शिवराज का फोटो है, इसमें कैप्शन में लिखा गया है “मामा का श्राद्ध”. लिखा है श्राद्ध में भाजपा ने दिया शिवराज मामा को टिकट. इसे लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है और कांग्रेस की राजनीति को भ्रष्ट और अहंकारी बताते हुए कहा कि श्राद्ध मनाना है तो अपने सिद्धांतों का मनाइए.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने कराई मध्यप्रदेश के इस बड़े नेता की घर वापसी, क्या मंत्री भूपेंद्र सिंह को देंगे टक्कर

कांग्रेस बौखलाने लगी है

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार करते हुए पर X लिखा, “राज्य चुनाव में अपनी आती हुई हार देखकर कांग्रेस पार्टी बौखलाने लगी है और राजनीति के भीतर सूचिता, भाषा व सम्मान को भूल चुकी है. रोज़ एक नए निचले स्तर पर गिरती जा रही है. श्राद्ध मनाना है तो अपने सिद्धांतों का मनाइए.

ये भी पढ़ें: CM शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह ने कांग्रेस के लिए क्यों कहा कि दया करूं या गुस्सा?

शिवराज के साथ आशीर्वाद

सिंधिया ने पोस्ट में आगे लिखा कि शिवराज जी (Shivraj Singh Chauhan) के साथ करोड़ों माताओं और बहनों का आशीर्वाद है. जिस भ्रष्ट और अहंकारी राजनीति की राह कांग्रेस ने पकड़ी है, वही उसे उसके अस्तित्व के अंत तक ले जाएगी. सिंधिया के इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सीएम शिवराज को लेकर की गई इस विवादित पोस्ट को लेकर बेटे कार्तिकेय चौहान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

ये भी पढ़ें: BJP की पांचवी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम? शिवपुरी में क्यों होने लगी चुनाव लड़ने की अपील