जबलपुर के इस बड़े अधिकारी के शहर में लगे पोस्टर, बताया रिश्वतखोर एसडीएम
Jabalpur News: जबलपुर की परेशान जनता ने एक अधिकारी को सबक सिखाने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है. यहां के एक एसडीएम के पोस्टर दीवारों पर जगह-जगह चस्पा कर दिए गए हैं और उन पर लिख दिया है रिश्वतखोर एसडीएम. कलेक्टर ने अब मामले की जांच कराने की बात कही है.
ADVERTISEMENT

Jabalpur SDM
Jabalpur News: जबलपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से परेशान लोगों ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में होने लगी है. जबलपुर के गोरखपुर सब डिवीजन के एसडीएम पंकज मिश्रा के पोस्टर शहर की दीवारों पर जगह-जगह चस्पा कर दिए गए हैं. इन पोस्टर्स पर लिखा है रिश्वतखोर एसडीएम. अब ऐसा क्या हुआ है कि लोगों को रिश्वतखोर एसडीएम लिखकर प्रशासनिक अधिकारी के पोस्टर पूरे शहर की दीवारों पर लगवाना पड़े हैं. ये जांच का विषय है.