रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद प्रेमानंद महाराज ने अपनाया कड़ा रुख, जबलपुर के रहने वाले थे शिष्य !
रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के बाद वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम की व्यवस्थाओं में बदलाव की खबर है. सोशल मीडिया पर वायरल सूचनाओं के मुताबिक दीक्षा उपस्थिति और टोकन दर्शन फिलहाल बंद हैं, जबकि शिष्यों की वेशभूषा को लेकर भी नए निर्देश बताए जा रहे हैं. इनकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
ADVERTISEMENT

रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदलाव
वृंदावन: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रहे रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के बाद अब आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कई बदलावों की जानकारी सामने आई है. आश्रम से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे नोट और वीडियो में दीक्षा उपस्थिति, दर्शन व्यवस्था और शिष्यों की वेशभूषा को लेकर नए निर्देश बताए जा रहे हैं. हालांकि, इन सोशल मीडिया सूचनाओं की आश्रम की ओर से स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
