स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित मास्टरक्लास में AI पर हुई चर्चा, प्रतिभागियों ने 'पीपी सर' को दी श्रद्धांजलि

PP Sir Memorial Event: स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह सर की तीसरी पुण्यतिथि पर सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में विशेष मास्टरक्लास आयोजित की गई है. कार्यक्रम में पीपी सर के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की गई. साथ ही उनके विद्यार्थियों की स्मृतियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.

ADVERTISEMENT

Pushpendra Pal Singh Tribute
Pushpendra Pal Singh Tribute
google news

भारतीय पत्रकारिता, जनसंचार एवं मीडिया शिक्षण के क्षेत्र के कार्यरत हजारों पत्रकारों एवं मीडिया विशेषज्ञों के गुरु स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह 'पीपी सर' की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में शुक्रवार को मीडिया एवं जनसंपर्क के विद्यार्थियों के लिए 'चेंजिंग लैंडस्केप ऑफ मीडिया एंड पीआर' पर केंद्रित विशेष एकेडमिक मास्टरक्लास आयोजित की गई. पीपी सर के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया विशेषज्ञों ने मीडिया और जनसंचार में नवीन तकनीक के इस्तेमाल से नए विद्यार्थियों को अवगत कराया. साथ ही नई तकनीक और करियर संभावनाओं को लेकर मार्गदर्शन भी प्रदान किया.