बालाघाट में बैगा आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे राहुल गांधी, लाड़ली बहना योजना को लेकर भी बोले राहुल

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट के जगला गांव में बैगा आदिवासियों से जमीन पर बैठकर मुलाकात की. कुपोषण और मलेरिया से हुई 32 बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

बैगा आदिवासियों से बात करते हुए राहुल गांधी
बैगा आदिवासियों से बात करते हुए राहुल गांधी
Google CTA

बालाघाट: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने बिरसा ब्लॉक के दूरस्थ जगला गांव में बैगा आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचकर जमीन पर बैठकर उनसे मुलाकात की. राहुल गांधी ने उन पीड़ित परिवारों से आत्मीय बातचीत की, जिन्होंने हाल ही में बीमारी और कुपोषण के चलते अपने मासूम बच्चों को खो दिया है. राहुल से मिलने और अपनी समस्याएं साझा करने के लिए आसपास के गांवों से लगभग डेढ़ हजार लोग जगला गांव पहुंचे थे.