लाइव

MP News LIVE: मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, सिंधिया-शिवराज को यहां से मिला टिकट

प्रतीक्षा

Madhya Pradesh Live Updates: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) आज मध्य प्रदेश में एंटर करने जा रही है. इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. दोपहर 3 बजे तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना (Morena) में पहुंचेगी. इसे लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है. ग्वालियर-चंबल (Gwalior Chambal) इलाके में आज देश और प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता जुटेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भावुक अपील की है.

मध्य प्रदेश की सियासी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े रहिए MPTak के लाइव ब्लॉग से…

ADVERTISEMENT

Madhya pradesh live news updates, latest news of madhya pradesh, political news, mp news
Madhya pradesh live news updates, latest news of madhya pradesh, political news, mp news
social share
google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 06:57 PM • 02 Mar 2024

    mptak

    mptak
  • 06:11 PM • 02 Mar 2024

    भाजपा ने जारी की 195 लिस्ट की पहली सूची

    mptak
  • 06:08 PM • 02 Mar 2024

    मुरैना में राहुल की सभा में उमड़ा जनसैलाब, देखिये

    मुरैना में राहुल को देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, बारिश के बावजूद मध्यप्रदेश के मुरैना में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने अद्भुत जनसैलाब उमड़ आया.
  • 05:52 PM • 02 Mar 2024

    बीजेपी का तंज, राहुल गांधी की सभा में नींद ले रहे हैं एकमात्र सांसद

    mptak
  • 05:41 PM • 02 Mar 2024

    राहुल बोले- हमने यात्रा में क्यों जोड़ा न्याय

    भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है. इस यात्रा में हमने शब्द जोड़ा है.
  • 05:04 PM • 02 Mar 2024

    ध्वज हस्तांतरण कार्यक्रम में मुस्कुराने लगे राहुल

    हजारों लोगों की मौजूदगी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी को राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरित किया.
  • 04:52 PM • 02 Mar 2024

    मुरैना में राहुल को सुनने के लिए खचाखच भर गया सभा स्थल

    mptak
  • 04:44 PM • 02 Mar 2024

    राहुल ने ध्वज हस्तांतरण में पटवारी को झंडा पकड़ते समय सही तरीका सिखाया

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरित कर मध्यप्रदेश में यात्रा की शुरुआत की गई. इस मौके पर जब जीतू पटवारी झंडा पकड़ने के लिए आगे बढ़े और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष से झंडा लेने के लिए पकड़ा, लेकिन वह सही नहीं था, इस पर राहुल गांधी ने उन्हें सही तरीके से पकड़ना बताया. जिसके बाद जीतू पटवारी ने उसे सही कहा.
  • 04:29 PM • 02 Mar 2024

    जीतू पटवारी, कमलनाथ समेत तमाम नेता यात्रा में शामिल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है. वे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गाड़ी में मौजूद हैं. मुरैना में हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा की एंट्री
  • 03:03 PM • 02 Mar 2024

    मुरैना में होगी बड़ी सभा, राहुल करेंगे संबोधित

    Bharat Jodo Nyaya Yatra: : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में एंट्री हो चुकी है. एमपी के कांग्रेस नेताओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कांग्रेस नेता कमलनाथ से लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी तक प्रदेश के साथ तमाम दिग्गज नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मुरैना पहुंचे हैं. यहां पर राहुल गांधी की बड़ी सभा होगी.
  • 02:56 PM • 02 Mar 2024

    मुरैना से शानदार एंट्री, उमड़ पड़े लोग

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मध्यप्रदेश में हार्दिक स्वागत किया गया. मुरैना में यात्रा ने एंट्री कर ली है, अब उनके स्वागत की होड़ लग गई है.
  • 02:22 PM • 02 Mar 2024

    सुनिए शिवराज ने क्या कहा?

    mptak
  • 02:22 PM • 02 Mar 2024

    एमपी कांग्रेस ने लिखा- न्याय के लिए, अन्याय के खिलाफ

    न्याय के लिए, अन्याय के खिलाफ़, पूरी शक्ति से!
  • 02:11 PM • 02 Mar 2024

    कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं राहुल गांधी

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "वो कहते हैं न्याय यात्रा लेकिन खुद राहुल गांधी भी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं. कांग्रेस को इस हालत में पहुंचाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं. पहले भी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई हैं. अब लोकसभा के चुनाव में वो जहां-जहां से गुजर रहे हैं. वहां भी और पूरे मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी."
  • 02:11 PM • 02 Mar 2024

    5 दिन के ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में एंट्री कर रही है राहुल की न्याय यात्रा

    बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरैना से मध्य प्रदेश में एंट्री ले रही है. इस बहाने से वह ग्वालियर चंबल को साधने की कोशिश करेंगे. राहुल गांधी की न्याय यात्रा में यूपी में 25 फरवरी को आगरा के बाद कुछ दिन का ब्रेक लग गया था, इसके बाद अब इसके बाद न्याय यात्रा सीधे मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है.
  • 02:11 PM • 02 Mar 2024

    जहां-जहां राहुल की यात्रा, वहां-वहां बंटाधार: शिवराज

    पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए कहा- राहुल जी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं. जहां-जहां से उनकी यात्रा गुजरी, वहां-वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ. वे जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं.
  • 01:02 PM • 02 Mar 2024

    ये दिग्गज नेता होंगे न्याय यात्रा में शामिल

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षगण सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया,अरुण यादव,राज्यसभा सदस्य विवेक तनख़ा,अशोकसिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे, वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सहित पार्टी के वरिष्ठ अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों सहित प्रदेश भर के कांग्रेसजन शामिल होंगे,
  • 11:18 AM • 02 Mar 2024

    मैं अपना पूरा समय दूंगा- कमलनाथ

    कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा से मुरैना के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा कि राहुल जी आ रहे हैं. न्याय यात्रा से जो सम्पर्क होता है, वह सबसे बेस्ट है. न्याय यात्रा में मैं पूरा समय दूंगा.
  • 10:51 AM • 02 Mar 2024

    ये है भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगी. इनमें मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर उज्जैन, देवास और रतलाम शामिल हैं. न्याय यात्रा के जरिए 7 लोकसभा और 54 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाएंगे.6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी, इसके बाद राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी.
  • 10:47 AM • 02 Mar 2024

    कमलनाथ की भावुक अपील

    बीजेपी में जाने की अटकलें खत्म होने के बाद कमलनाथ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भावुक अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "मैं मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूं कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हों और हिंदुस्तान के साथ न्याय की आवाज बुलंद करें"
follow on google news
follow on whatsapp