इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बयानों पर मचा घमासान, जानें किन दावों पर उठे सवाल?

Rahul Gandhi Indore Chhatron Ki Goonj Program: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में दिए बयानों पर सियासी घमासान जारी है. इसी बीच 'झूठ की गूंज' नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने कथित फैक्ट चेक में MPPSC, OBC आरक्षण और अडानी समूह से जुड़े दावों पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें सोशल मीडिया चर्चा के तौर पर रिपोर्ट किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दावों पर उठा विवाद.
इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दावों पर उठा विवाद.
Google CTA

Rahul Gandhi Indore Chhatron Ki Goonj: मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और भर्तियों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले. हालांकि, राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में दिए गए बयानों के बाद सोशल मीडिया पर 'झूठ की गूंज' नामक एक हैंडल का कथित फैक्ट चेक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके दावों की हकीकत पर सवाल उठाए गए हैं. हालांकि, इस पूरे वायरल फैक्ट चेक के दावों को लेकर न्यूज चैनल ने अपनी ओर से कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है और इसे केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के तौर पर रिपोर्ट किया गया है.