MP: बढ़ गई राहुल गांधी की टेंशन, कार्तिकेय चौहान मानहानि केस में क्या होगा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला
राहुल गांधी ने कार्तिकेय चौहान द्वारा दर्ज मानहानि केस में भोपाल कोर्ट के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट का फैसला तय करेगा कि चुनावी भाषण और मानहानि के बीच की कानूनी सीमा क्या है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
मध्य प्रदेश की सियासत से उपजा साल 2018 का एक पुराना विवाद अब कानूनी गलियारों में एक बड़ी नजीर बनने जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के बीच की यह कानूनी जंग अब जबलपुर हाईकोर्ट की दहलीज पर है. पनामा पेपर्स से जुड़े एक बयान को लेकर शुरू हुआ यह मानहानि का मामला अब प्राकृतिक न्याय और चुनावी अभिव्यक्ति की कानूनी परीक्षा बन चुका है.