MP: राहुल गांधी ने 8 साल पुराने मानहानि मामले में कोर्ट में जताया खेद, शिवराज के बेटे कार्तिकेय से जुड़ा है पूरा विवाद, जानें मामला

साल 2018 के एक पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर दिए बयान के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लिखित खेद जताया है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
राहुल गांधी
google news

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साल 2018 के एक चर्चित मानहानि मामले में बड़ा कदम उठाया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान को लेकर दिए गए अपने एक विवादित बयान पर राहुल गांधी ने अदालत में लिखित रूप से खेद व्यक्त किया है. अब इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की भूमिका और शिकायतकर्ता कार्तिकेय सिंह चौहान के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.