इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के DCP और राहुल के करीबी के बीच तू-तू, मैं-मैं, सज्जन वर्मा ने DCP के बाप की बात कर दी !
इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान DCP नरेंद्र रावत पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बयान से विवाद गहरा गया है. MP IPS एसोसिएशन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के कार्यक्रम में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस
इंदौर: 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की गूंज अब सिर्फ युवाओं के संवाद तक सीमित नहीं रही है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मध्य प्रदेश में एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव में बदल चुका है.मंच पर पुलिस अधिकारी और आयोजकों के बीच हुई बहस के बाद पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की विवादित टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया है.
