इंदौर के भागीरथपुरा में मृतकों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया कि बयान होने लगा वायरल!

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी और बीजेपी सरकार के स्मार्ट सिटी मॉडल को 'जहरीला' बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी पहुंचे इंदौर
राहुल गांधी पहुंचे इंदौर
google news

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे. उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी सरकार के 'स्मार्ट सिटी मॉडल' पर तीखा हमला बोला और कहा कि आज पानी, हवा और जमीन हर जगह जहर घुल गया है.