ताेमर के बेटे का वीडियो देख राहुल गांधी बोले… MP में हम 150 सीटें जीत रहे हैं..’

राहुल गांधी ने कहा- ‘बीजेपी की सरकार जहां भी होती है यह दो-तीन काम करते हैं. सबसे पहले पूरा का पूरा फायदा दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देते हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Narendra Singh Tamar son Viral video 150 seats win MP Elections Bhopal Mega road show
Rahul Gandhi Narendra Singh Tamar son Viral video 150 seats win MP Elections Bhopal Mega road show
Google CTA

MP Election 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भोपाल में मेगा रोड शो किया, जहां उन्हें देखने और सुनने के लिए भारी हुजूम सड़कों पर उतर गया. इसके बाद उन्होंने नरेला विधानसभा के अशोका गार्डन में जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा- ‘बीजेपी की सरकार जहां भी होती है यह दो-तीन काम करते हैं. सबसे पहले पूरा का पूरा फायदा दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देते हैं. नरेंद्र मोदी जी पूरा का पूरा फायदा अपने 1-2 उद्योगपति मित्रों को देते हैं. सारा काम अदानी जी को मिलता है.’