Raja Raghuvanshi Murder Mystery: राजा की मां ने हनीमून प्लानिंग को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा
Raja Raghuvanshi Murder Mystery: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा, राजा की मां ने बताया कि शिलॉंग ट्रिप की पूरी प्लानिंग सोनम ने की थी, जबकि राजा जाना नहीं चाहता था.
ADVERTISEMENT

राजा की मां ने किया सनसनीखेज खुलासा
Raja Raghuvanshi Murder Mystery: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर पुलिस को हत्या का शक है. इस बीच, राजा की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है कि हनीमून के लिए शिलांग की टिकट सोनम ने ही बुक की थी, जबकि राजा घूमने जाने के मूड में नहीं था.