राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून पर पति का कत्ल करने वाली आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, शिलांग जेल से आएगी बाहर

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है. हनीमून ट्रिप के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिलने की खबर ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है. जानिए राजा रघुवंशी मर्डर केस में जमानत, जांच और परिवार की न्याय की मांग से जुड़ी पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Raja Raghuvanshi Murder Case Update
Raja Raghuvanshi Murder Case Update
google news

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. जिस पत्नी पर अपने ही सुहाग को हनीमून के दौरान मौत के घाट उतारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप था, उसे अब कानून से बड़ी राहत मिल गई है. मेघालय की शिलांग जेल में पिछले एक साल से बंद मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने जमानत दे दी है. यह वही मामला है जिसने साल 2025 में पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, जब एक नवविवाहित जोड़ा खुशियां मनाने पहाड़ों पर गया था लेकिन वहां से केवल पति की लाश लौटी थी.