राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, फिलहाल जमानत पर रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया है, क्योंकि वह पहले ही जेल से रिहा हो चुकी हैं.

ADVERTISEMENT

राजा रघुवंशी मामला में बड़ा अपडेट
राजा रघुवंशी मामला में बड़ा अपडेट
Google CTA

Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को देश की सबसे बड़ी कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है. हालांकि, कोर्ट ने सोनम को एक नोटिस जरूर थमाया है जिसमें उनसे पूछा गया है कि आखिर क्यों न उनकी बेल को कैंसिल कर दिया जाए?