Raja raghuvanshi murder: Youtuber का वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत, सोनम और आरोपी ट्रैकिंग रूट पर दिखे

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नया वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत. सोनम और आरोपी ट्रैकिंग रूट पर साथ दिखे, पुलिस ने कराया क्राइम सीन रीक्रिएशन.

ADVERTISEMENT

Raja Raghuwanshi murder, Sonam murder case, Sohra crime scene, murder video evidence, शिलांग हत्याकांड, राजा रघुवंशी केस, सोनम वीडियो सबूत
तस्वीर: देवेंद्र सिंह के इंस्टाग्राम से स्क्रीन ग्रैब.
google news

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब पुलिस के हाथ एक ऐसा डिजिटल सबूत लगा है, जिससे पूरा केस मजबूत हो गया है. यूट्यूबर देवेंद्र द्वारा पोस्ट किए गए एक नए वीडियो ने इस सनसनीखेज मामले की कहानी ने को और बल मिल गया है. वीडियो में सोनम के तीनों साथी-विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ट्रैकिंग रूट पर राजा और सोनम के पीछे-पीछे चलते दिखाई दे रहे हैं.